Let's Do Something For Our Country

बचपन में देशभक्ति शब्द सुनते ही सैनिको का ख्याल मन में आता था | अध्यापक बताते थे की कैसे हमारे फौजी भाई सीमा पर अपनी जान की बाज़ी लगाते है और अपनी देशभक्ति का उन्दा नमूना देते है|
फिर धीरे धीरे समझ आया की फौजी देशभक्ति का सिर्फ एक अच्छा उदाहरण है | देशभक्ति देश के लिए शहीद होने वाले ही नहीं बल्कि इस देश के करोडो लोग करते है | देश के लिए मरना भी देशभक्ति है तो समाज की सेवा करते हुए जीना भी देशभक्ति ही है ||
लेकिन कुछ वर्षो से कई बुद्धिजीवी देशभक्ति की एक अलग ही परिभाषा स्थापित करना चाहते है | एक भय का अनुभव होता है जब हम किसी धर्म, जाती, या कुल की किसी प्रथा या कुप्रथा का विरोध करते है|
डर लगता है की कहीं हम देशद्रोही तो नहीं हो जायेंगे और इसी डर से दबकर हम विरोध करने की बजाये चुप रहने में अपनी बेहतरी समझते है | कभी किसी पार्टी का विरोध करते हुए लोगो को हम देशद्रोही कहने लगते है तो कभी भारत के टुकड़े करने वाले नारो के खिलाफ हमारी देशभक्ति एकजुट ही नहीं हो पाती |
देशभक्ति की परिभाषा समझने में आज हमे उतनी ही परेशानी हो रही है जितनी अमेरिका को आतंकवाद की परिभाषा समझने में |
मेरी नज़र में देश की सेवा करना ही देशभक्ति है | वन्दे मातरम, भारत माता की जय, बोलने या न बोलने से न ही आप देशद्रोही कहलायेंगे और न ही आपकी देशभक्ति में कोई दाग लगेगा | देशभक्ति आपके दिल में होनी चाहिए | सीमा पर देश के लिए गोली खाना भी देशभक्ति है तो सड़क पर पड़े हुए पॉलिथीन को कचरेदान में डालना भी देशभक्ति ही है | देश को अपनी माँ समझना, दिल से धरती की इज़्ज़त करना व देश के दीन-दुखियों की सेवा करने से बड़ी देशभक्ति और कुछ नहीं ||
Samwad Bhatt
BJMC(1st Year)
Recent Post
- How to Find the Best Universities in Uttar Pradesh?
- Why Digital Marketing Is One of the Most Future-Ready MBA Specializations
- How to build the best CAT preparation strategy
- The Role of Nurses in Societal Stratification: Medicine for Life
- BBA Full Form Explained: Is This The Right Degree For You?
- BCA Full Form, Subjects, and Career Pay
- The JEE Exam Has More To It Than Just Tough Questions
- Everything About NID, The National Institute Of Design
- My First Clinical Experience: Reflection on Mistakes, Learning & Developing Competence
- From Textbooks to Heartbeats: What Students Should Not Experience