Healthy and Happy India

जैसा की हम जानते हैं की आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य को लेकर लोग कितने परेशान रहते हैं । आज लोग अच्छे स्वास्थ्य क लिए दवाइयाँ लेते हैं लेकिन पहले के लोग स्वास्थ्य सम्बंधित रोगों के लिए दवाइयाँ लेते थे । स्वस्थ रहने की पहली शर्त है ताजा हवा और शुद्ध पानी।
शहर में तो न ताजा हवा है ओर न शुद्ध पानी। धुंए में कार्बन-डाईऑक्साइड एक तरह की गंदी हवा है, जिसे हम बराबर अपने शरीर से छोड़ते रहते हैं। दूसरे शहर घनी आबादी के कारण भी गंदे हो जाते हैं। क्योंकि रोजाना सफाई करने के बावजूद भ्ज्ञी गंदगी के ढेर चारों ओर लगे रहते हैं। सुबह-सुबह आप शहर के गली-कूचों में घूमें तो आपको साक्षात नरक के दर्शन हो जाएंगे।कहने का तात्पर्य यह है कि गांव हो या शहर, हवा और पानी दोनों ही दूषित हो गए हैं। इसका जन-जीवन पर बुरा असर पड़ रहा है और व्यक्ति की शक्ति कम होती जा रही है। स्वस्थ होना एक स्थिति नहीं है यह जीवन जीने का एक तरीका है। यह एक प्रक्रिया है। अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आपको हर दिन उचित आहार चाहिए। आप सप्ताह में दो दिन पौष्टिक आहार लेकर और बाकी के दिन जंक खाना खा कर स्वस्थ नहीं रह सकते हैं।
बुरी आदतों को पैदा करना आसान है लेकिन उन्हें खत्म करके एक स्वस्थ जीवन शैली की तरफ बढ़ने में बहुत मेहनत लगती है। स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर अक्सर जोर दिया जाता है लेकिन कई लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। यहां तक कि जो लोग इसे अपने जीवन जीने में सुधार करने के लिए पालन करने की योजना बनाते हैं उनकी संख्या अक्सर कम ही होती है क्योंकि ऐसा करने में बहुत दृढ़ संकल्प लगता है। कोशिश करें एक समय में एक काम करने की बजाए एक साथ कई कदम उठाने की। इससे आपको अपनी निश्चित समय की अवधि में अपना लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। स्वस्त शैली आत्मा को भी शुद्ध करदेती है और इसी तरह जीवन भी सुंदर हो जाता है ।
Recent Post
- How to build the best CAT preparation strategy
- The Role of Nurses in Societal Stratification: Medicine for Life
- BBA Full Form Explained: Is This The Right Degree For You?
- BCA Full Form, Subjects, and Career Pay
- The JEE Exam Has More To It Than Just Tough Questions
- Everything About NID, The National Institute Of Design
- My First Clinical Experience: Reflection on Mistakes, Learning & Developing Competence
- From Textbooks to Heartbeats: What Students Should Not Experience
- Superfoods for New India: The Art Behind Food as Medicine
- Forensic Sciences: Uncovering Secrets with a Moral Obligation